बांका, अगस्त 17 -- धोरैया (बांका), संवाद सूत्र। धोरैया प्रखंड के पंजवारा स्टेट हाइवे से होकर उरकुसिया होते हुए झारखंड जाने वाली सड़क पर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंदरचूहा गांव के समीप एक अज्ञात बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय बाइक सवार निरंजन मेहरा की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। मृतक की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के भगलपुरा गांव निवासी निरंजन मेहरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार निरंजन अपनी बहन किरण देवी को बाइक से उनके ससुराल लतौना गांव छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान बंदरचूहा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। धक्का लगने के बाद निरंजन सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़े। स्थानीय ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.