लोहरदगा, मार्च 16 -- कुडू, प्रतिनिधि। एनएच 143 ए कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर कुडू ब्लाक मोड़ के नजदीक बाइक दुर्घटना में कुडू माराडीह गांव निवासी स्व अविनाश भारती का 25 वर्षीय पुत्र सौरभ भारती गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपने बाइक से शनिवार को लोहरदगा की ओर जा रहा था। अचानक ब्लाक मोड़ के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। जिससे सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के ग्रामीणों ने कुडू सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लोहरदगा सदर रेफर किया गया। फिर सदर अस्पताल से रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...