बांका, दिसम्बर 12 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। बीते गुरुवार की शाम बांका-बेलहर मार्ग में केड़िया मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में मृत बरदिया गांव के सच्चिदानंद मंडल के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को गांव लाया गया। जिसे देखने ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव के पहुंचते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता सच्चिदानंद मंडल एवं माता सिंधु देवी एवं छोटे भाई छोटू कुमार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की मां सिंधु देवी शव से लिपटकर जार-बेजार रो रही थी। उसकी चीत्कार से लोगों के आंखों में आंसू भर आए। वह बार-बार अपने बेटे की बिछोह से बेहोश हो जातीम जिससे पड़ोसी महिलाएं उसे ढांढ़स बंधाती। मृतक सौरभ दो भाइयों में बड़ा था। माता-पिता का सहारा सौरभ अभी पढ़ाई ही कर रहा था। जो असमय काल के गाल में समा गया। सौरभ क...