बिहारशरीफ, मार्च 8 -- बाइक दुर्घटना में महिला हुई घायल हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टेका बिगहा गांव के पास शुक्रवार को हुई बाइक दुर्घटना में एक महिला जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के कैतिया बिगहा गांव निवासी शैलेंद्र प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी धर्मशिला देवी के रूप में की गयी है। महिला अपने पुत्र के साथ भरहापर गांव रिश्तेदार के यहां जा रही थी। इस दौरान मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...