औरंगाबाद, जनवरी 30 -- गोह थाना क्षेत्र के एसएच 68 पर तिलन बिगहा मोड़ के समीप गुरुवार की शाम बाइक दुर्घटना में ममता स्वास्थ्य कार्यकर्ता 54 वर्षीय सूर्यकांति कुमारी की मौत हो गई। मृतका मुंजहड़ा गांव निवासी नरेश दास की पत्नी थी और अपने पुत्र के साथ बाइक से गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्यूटी पर जा रही थी। इसी दौरान तिलन बिगहा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पलट गई और सूर्यकांति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर किया गया। गया से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया लेकिन पटना ले जाने की तैयारी के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.