मुंगेर, दिसम्बर 22 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को नगर के झील पथ स्थित वनवर्षा के समीप जानवर बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटना में एक तीन वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के विषहरी स्थान निवासी अंकित कुमार अपने तीन वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के साथ अपनी बाइक से हवेली खड़गपुर झील से हवेली खड़गपुर बाजार की तरफ लौट रहा था। तभी बनवर्षा के समीप बकरी को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें बाइक पर बैठा बच्चा गिरकर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी बालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी बालक का इलाज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.