दुमका, नवम्बर 9 -- दुमका, प्रतिनिधि।जामा थाना क्षेत्र के दुमका-मसलिया मार्ग पर शनिवार की दोपहर चूटोनाथ धाम में बलि देकर लौट रहे बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बाइक के पीछे बैठे 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। मृतक की पहचान गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना अन्तर्गत कस्तूरी पंचायत के सरगुड़िया गांव निवासी राम कृष्ण राय के रूप में हुई है। वहीं घायल वकील यादव एवं प्रकाश राय जख्मी है। घायल वकील यादव ने बताया कि रामकृष्ण ने चूटोनाथ में बलि की मन्नत की थी। तीनों सुबह बाइक से मुर्गा लेकर चूटोनाथ आए और बलि देने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर को बाइक से घर लौटने के क्रम में रास्ते में ब्रेकर से पहले अचानक ब्रेक लगा देने से सबसे पीछा बैठे रामकृष्ण सिर के बल गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.