किशनगंज, दिसम्बर 22 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता सोमवार की शाम 6 बजे टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत राजबांध के समीप एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक की पहचान यादव विश्वकर्मा (26) पिता रिम बहादुर विश्वकर्मा के रूप में हुई है। युवक नेपाल देश स्थित झापा जिला के जीरोपानी का निवासी बताया जा रहा है। टेढ़ागाछ थाना के अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि घायल युवक बाइक से फतेहपुर की ओर जा रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित हो गया और युवक सड़क पर गिर गया जिस कारण उसके सिर, एवं अन्य जगहों पर गंभीर चोट आई, अधिक खून निकल गया था। घटनास्थल पर ही युवक की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ लाया गया। स्वास्थय केंद्र टेढ़ागाछ चिकित्सा प्रभारी प...