बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- बाइक दुर्घटना में नगर पंचायत के अध्यक्ष घायल चेवाड़ा, निज संवाददाता । एनएच 333 पर आम्बेडकर चौक से सिरारी जाने वाले मार्ग में अनियंत्रित होकर बाइक के पलट जाने से उसपर सवार नगर पंचायत के अध्यक्ष लट्टू यादव जख्मी हो गये। बताया जाता है कि एक महिला की मौत हो जाने के बाद उनके श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने वे जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पड़ा पत्थर के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...