बिहारशरीफ, दिसम्बर 2 -- बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर, रेफर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कमालपुर गांव के पास मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान घाटकोसुम्भा गांव निवासी विशाल कुमार और आशीष कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से बड़हिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कमालपुर गांव के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गिर पड़ी। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को घाटकोसुम्भा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल विशाल कुमार ने बताया कि वह आशीष कुमार के भाई को लेने बड़हिया जा रहे थे, जो बंगाल से लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...