चतरा, जनवरी 16 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। घायल युवक प्रखंड के सिमरातरी गांव के दीपू कुमार,रवि कुमार व अजीत कुमार बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल दीपू कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। बताया गया कि तीनों युवक एक ही बाइक से बलबल मेला से घर लौट रहे थे। इसी क्रम में चिरैया मोड़ के समीप हाइवा वाहन के चकमे से बाइक नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे तीनों युवक घायल हो गए। इस घटना में सबसे गंभीर रूप से घायल उत्तम भुइयां के पुत्र दीपू कुमार है। आपूर्ति विभाग के सांसद प्रतिनिधि बबलू कुमार साव ने मानवता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायल दीपू कुमार को अपने वाहन से हजारीबाग पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.