देवघर, जुलाई 19 -- पालोजोरी। जेएमएम नेता सह उपरबंधा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप संचालक 50 वर्षीय डॉ. बेलाल सिद्दीकी की मौत इलाज के क्रम में दुर्गापुर में गुरुवार रात लगभग 9 बजे हो गई। शुक्रवार को उनका शव उनके घर पहुंचने पर लोगों का जमावड़ा उनके अंतिम दर्शन के लिए जुट गया। जानकारी हो कि गुरुवार संध्या लगभग 7 बजे बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाने के क्रम में डॉक्टर बेलाल की मौत गुरुवार की रात लगभग 9 बजे हो गई थी। डॉक्टर बेलाल सिद्दीकी की मौत की खबर जैसे ही क्षेत्र के लोगों तक पहुंची लोगों के बीच गहरा शोक कायम हो गया। लोगों की माने तो बेलाल अहमद सिद्दीकी के सिर पर गंभीर चोट लगी थी और काफी खून बह गया था। डॉक्टर बेलाल का शव जैसे ही दुर्गापुर से उसके घर खागा पहुंचा, आसपास का इलाका गमगीन हो गया। लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.