सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- पुपरी। पुपरी मधुबनी स्टेट हाइवे पर बाइक दुर्घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में विक्रमपुर के जगन मुखिया का पुत्र प्रिंस कुमार, सूर्यपट्टी गांव के कपल मुखिया व उसका पुत्र फेकू मुखिया शामिल है। उक्त तीनों जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए एसडीएच, पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के द्वारा जख्मी लोगों का समुचित उपचार की गई। बाद में चिकित्सक ने जख्मी प्रिंस कुमार, कपल मुखिया व फेकू मुखिया को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.