मधुबनी, फरवरी 23 -- लौकही। लौकहा थाना क्षेत्र से गुजरी एन एच 227 पर मझौरा पेट्रोल पंप के निकट सोमवार की रात एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई ,वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान परसाही सिरसिया गांव के अवनिश कुमार मरीक 26वर्ष के रूप में की गई है। इस हादसे में जख्मी युवक शिव शंकर मरीक 35 वर्ष बताया जाता है। जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि मृतक और जख्मी रिश्ते में चाचा -भतीजा था। परिजनों के अनुसार जख्मी शिव शंकर मरीक के बच्चे का बर्थ डे था, घर पर कार्यक्रम रखा गया था। इसके लिए दोनों बाइक से लौकहा दही लाने गया था। जब दही लेकर वापस लौट रहा था इसी क्रम में यह भयानक हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना के बाद लौकहा थाना पुलिस की गश्ती गाड़...