गोड्डा, जनवरी 11 -- बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर घोड़ीचौक मुख्य मार्ग के चानसर के पास शनिवार देर रात को दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अशीष कुमार यादव, एसआई सुरेश बिरुली, एएसआई शैलएंद्र शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, इसके साथ ही बाइक को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जामुझरना पंचायत के मानिकपुर निवासी दिनेश मुर्मू 28 पिता बाबुराम मुर्मू के रूप में की गई। घटना को लेकर बताया जाता है कि दिनेश मुर्मू अपना पल्सर बाइक न. जेएच 18 क्यू 4668 से शनिवार देर शाम को ललमटिया अपना जीजा को सोहराय पर्व हेतु लाने जा रहा था। इसी दौरान घोड़ीचौक मार्ग के चंदसर के पास सामने से आ रही पल्सर बाइक नंबर जेएच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.