सीतामढ़ी, अक्टूबर 5 -- पुपरी। बाइक व टेम्पों दुर्घटना में अलग अलग स्थानों पर पांच लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। बाइक दुर्घटना में जख्मी लोगों में कमतौल डढ़िया गांव निवासी पप्पू साह का पुत्र प्रिंस कुमार, पीयूष कुमार, झझिहट के गणेशी पंडित का पुत्र दीपक पंडित, विश्वनाथपुर के विजय मंडल की पत्नी ममता देवी व टेम्पों दुर्घटना में परसौनी के जख्मी राम प्रवेश मंडल शामिल हैं। उक्त जख्मी लोगों को इलाज के लिए एसडीएच, पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया। उक्त जख्मी लोगों को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.