गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर गंडक नहर पुल के पास शनिवार को बाइक के अनियंत्रित होकर गिर जाने से उस पर सवार एक अधेड़ किसान घायल हो गया। घायल किसान को स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान कामेश्वर महतो के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...