आरा, नवम्बर 17 -- आरा, हि.सं.। चरपोखरी गांव के समीप बाइक अनियंत्रित हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसका इलाज आरा सदर अस्पताल कराया गया। जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चक्रदाह गांव निवासी शिव जलन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र मंटू सिंह है। उसने बताया कि सोमवार की शाम बाइक से वह पत्नी को लाने अपने ससुराल चरपोखरी थाना क्षेत्र के मझिआंव गांव जा रहा था। उसी दौरान चरपोखरी गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...