गिरडीह, फरवरी 11 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के मचनियाटांड़ मोड़ के पास मंगलवार को एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बाबत बताया गया कि तिसरी के बुटबरिया गांव के संजय तुरी अपनी साली को गावां पहुंचाने गए थे। साली को गावां पहुंचा कर वह बाइक से तिसरी स्थित घर लौट रहे थे। तभी मचनियाटांड़ मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में संजय तुरी के मुंह, शरीर और पैर में गंभीर रूप से चोट लगी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तिसरी पुलिस घटनास्थल पहुंची और पुलिस जीप से दुर्घटना में घायल संजय तुरी को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक इलाज किया गया। किंतु गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.