साहिबगंज, फरवरी 17 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो स्टेट हाइवे पथ के मुन्ना गैरेज के पास दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। एक का दाहिना पैर टूट गया। जानकारी के अनुसार शोभनपुर दियारा के धीरज कुमार सिंह(20), पंकज कुमार सिंह(18) व सकरीगली के अनंत कुमार चौधरी (20) एक ही बाइक पर सवार होकर बरहेट शिवगादी मेला देखने जा रहे थे। बोरियो हाइवे के मुन्ना गैरेज के पास सड़क किनारे गड़े पिलर से बाइक टकरा गया। हादसे में तीनों घायल हो गए। डॉ. कुलदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। एक घायल को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...