नोएडा, अगस्त 11 -- ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन 13 अगस्त को बाइक तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को ग्रेटर नोएडा में बैठक हुई। यह रैली संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर निकाली जाएगी। संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से बाइक तिरंगा यात्रा शुरू होगी। यह यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, सेक्टर पी-3 और कासना होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल, रामपुर, सिरसा टोल पर समाप्त होगी। मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया तिरंगा यात्रा के जरिए सरकार को यह संदेश देने का काम किया जाएगा कि किसान सरकार से अपनी मांगों को शांतिपूर्ण मांगते हैं। सरकारों को किसानों के हित में फैसला लेना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...