सिद्धार्थ, अगस्त 13 -- सिद्धार्थनगर। भाजपा उस्का बाजार मंडल की ओर से बुधवार की शाम चार बजे से कस्बा के पुलिस पिकेट उस्का राजा से जिला मुख्यालय के हाइडिल तिराहा तक बाइक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...