झांसी, नवम्बर 13 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ससुराल से लौट रहा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मध्य प्रदेश निबाड़ी के शीतला बम्होरी निवासी विकास कुमार (22) बेटा गुमान लाल अहिरवार गुरुवार दोपहर अपनी ससुराल सिमरधा से घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर हाइवे पर ग्रामोदय स्कूल के पास पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। बाइक लहराते हुए बीचों-बीच सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद विकास दूर तक घिसटता चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। उन्होंने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले जाया गया। जहां हालत नाजुक हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.