सराईकेला, फरवरी 21 -- सरायकेला, सवांददाता । सरायकेला-टाटा मार्ग के काशी साहू कॉलेज मोड़ पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 25 वर्षीय सागर मुखी गंभीर रूप से घायल हो गया। सागर मुखी जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। वह सरायकेला थाना अंतर्गत मानिक बाजार में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। गुरुवार देर रात लगभग 2.30 बजे सरायकेला थाना क्षेत्र के काशी साहू कॉलेज मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। सरायकेला पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने जमशेदपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.