बांदा, दिसम्बर 14 -- बांदा। संवाददाता कोहरे की धुंध में सड़क किनारे खड़े लकड़ी से भरे ट्रक्टर से बाइक सवार टकरा गया। उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सोहाना गांव निवासी 25 वर्षीय सूरज प्रसाद शनिवार को अपनी बड़ी बहन सरवन की ससुराल भरतकूप गया था। रात को वह बाइक से वापस लौट रहा था। तभी महुआ गांव के पास सड़क किनारे खड़े लकड़ी भरे ट्रैक्टर से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा संतोषी यादव ने बताया कि सूरज अपने पिता की इकलौती संतान था। वह सतना में रह कर मजदूरी करता था। तीन दिन पहले ही वह सतना से गांव आया था। उसके बच्चे नही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.