सासाराम, फरवरी 19 -- संझौली, एक संवाददाता। आरा-सासाराम मुख्य पथ पर स्थित संझौली मां काली मंदिर के समीप बुधवार देर रात लगभग नौ बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक व ट्रक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...