नोएडा, जुलाई 17 -- नोएडा। परिवहन विभाग ने दो दिन बाइक टैक्सी में चल रही 12 बाइक पर कार्रवाई की। इसमें सात बाइक जब्त और पांच का चालान किया गया । प्रवर्तन टीम से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 62 इलेक्ट्रॉनिक सिटी और बॉटेनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया। बुधवार को तीन बाइक सीज की गई। गुरुवार को चार बाइक सीज और पांच के चालान किए गए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि निजी बाइक को व्यावसायिक में बदलवाने के बाद ही चालक सवारी ढोने के लिए उसका इस्तेमाल करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.