पलामू, दिसम्बर 7 -- मेदिनीनगर। बाइक और टेंपो के बीच रविवार को हुई आमने-सामने के टक्कर में 65 वर्षीय वृद्ध महेंद्र नाथ शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के चौरा गांव के रहने वाले है और मारिभंग से एक श्राद्ध कार्य से वापस घर लौट रहे थे। टेंपो वाला भी लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बांसदोहर का रहने वाला है। घायल वृद्ध का लेस्लीगंज के सीएचसी में इलाज कर वापस घर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...