सहारनपुर, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर के बाद युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कौशल शर्मा पुत्र विरेंद्र शर्मा, निवासी ग्राम रणखंडी, हाल पता शुगर मिल चौराहा ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी तेजस के साथ किसी काम से बाजार जा रहा था। जैसे ही वे पुल के नीचे गुज्जरवाड़ा की ओर मुड़े, तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के कारण दोनों बाइक सड़क पर गिर गईं। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने कौशल शर्मा और उसके साथी को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसने अपने तीन अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर दोनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.