नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, व. सं.। बिंदापुर स्थित जेजे कॉलोनी इलाके में बाइक टकराने का विरोध करने पर 28 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिंदापुर थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय मोहम्मद नशीम बिंदापुर इलाके में रहता है। नशीम के मुताबिक, 19 फरवरी की रात वह बाजार से सब्जी लेने जा रहा था। झंडा चौक के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। नशीम का आरोप है कि बाजार से लौटते समय रास्ते में पांच-छह लड़कों ने उसे घेरकर पेट और सीने पर चाकू से कई वार कर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...