बांका, नवम्बर 15 -- धोरैया(बांका)संवाद सूत्र धोरैया पुंसिया मुख्य सड़क से निकल कर जोकि जाने वाली सड़क पर बाईक क़े जोरदार धक्के से साईकिल सवार जख़्मी हो गए। जख़्मी साईकिल सवार को आनन फानन में निजी क्लिनिक में ले जाया गया जहां जहां डॉक्टर द्वारा साईकिल सवार की गंभीर स्थित को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी क़े अनुसार जोकि जाने वाली सड़क पर महिला गांव क़े लुकमान नामक व्यक्ति साईकिल से जा रहे थे तभी सामने से आ रहे बाईक सवार ने अनियंत्रित होकर जोरदार धक्का मार दिया जिससे साईकिल सवार जख़्मी हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...