सीवान, फरवरी 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल मोड़ के समीप शुक्रवार को बाइक जांच के दौरान एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गयी। मृत युवक यूपी के कुशीनगर जिले के तमकुही राज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर निवासी मनोज कुशवाहा है। इस घटना के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। परिजन ने बताया कि मनोज कुशवाहा शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर घर से सीवान के लिए निकला था। इसके साथ चचेरा भाई पवन कुशवाहा व एक अन्य मुस्ताक भी था। सभी लोग एक ऑटो रिक्सा की खरीदारी करने के लिए सीवान आए थे। जैसे ही वह नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल मोड़ के समीप पहुंचे कि एक बाइक पर तीन लोगों को देखकर किसी पुलिसकर्मी ने इन्हें रोक लिया। इसके कुछ ही देर बाद मनोज कुशवाहा की अचानक तबीयत खराब हो गयी और वह नीचे सड़क पर गिर गया। स्थिति की ग...