हमीरपुर, फरवरी 24 -- बिवांर, संवाददाता। दहेज में बाइक व जंजीर की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ससुरालीजनों की तलाश कर रही है। मुस्करा थाना की ज्योति पुत्री कढो़रा अहिरवार की शादी 16 नवंबर 24 को थाना बिवांर के अतरार गांव के अरुण उर्फ कल्लू पुत्र श्याम के साथ हुई थी। महिला की शादी छानी गांव के सर्वजातीय सामूहिक कन्या सम्मेलन से हुई थी। शुरुआत से ससुराली जनों ने सही तरीका से रखा। इसके बाद कम का ताना मारने लगे। पति बाइक व जंजीर को मायका से लाए जाने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद पति, सास, ससुर, नंद रोशनी देवी आए दिन मारपीट कर उसका उत्पीड़न करने लगी। इसक बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। चार माह से महिला मायके में शरण लिए है। मंगलवार को महिला ने पति, सास, ननद, ...