दुमका, जनवरी 26 -- जामा। प्रतिनिधि मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना एवं विभिन्न कांडों के फरार अभियुक्त नवीन कुमार सिंह उर्फ नवीन सिंह को जामा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन जामा थाना कांड संख्या 45/25 का नामजद अभियुक्त था और लंबे समय से फरार चल रहा था। 24 जनवरी को जामा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि नवीन बिना नंबर प्लेट की सादे रंग की अपाची बाइक लेकर दुमका से जामा की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही जामा पुलिस ने थाना के सामने वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस को देखकर अपाची बाइक चालक अचानक बाइक घुमा कर दुमका की ओर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नवीन सिंह, पिता स्वर्गीय जगत नारायण सिंह उर्फ जगमोहन सिंह, ग्राम असहना बताया। बाइक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.