बरेली, दिसम्बर 29 -- शाही। रविवार रात पुलिस ने मिर्जापुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान हैदरगंज निवासी पूरनलाल को रोका। जांच में पता लगा कि बाइक चोरी की है। पूरनलाल एवं उसके परिजनों ने बताया करीब 10 वर्ष पहले बाइक को मिलक जनपद रामपुर से खरीदा था। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार बैसला ने बताया चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय चोर को बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...