हाजीपुर, फरवरी 20 -- राजापाकर, संवाद सूत्र भोज खाने गए एक व्यक्ति की बाइक चोरों ने चुरा ली। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में राजापाकर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी गौतम राज पिता चंद्रशेखर राय ने कहा है कि गुरुवार को शाम 4:15 बजे गजेंद्र कुमार गांव गोविंदपुर झंखराहा के भाई की शादी का भोज खाने अपने स्प्लेंडर प्लस बाइक बीआर 31 एआर 7307 लेकर गया था। बाइक निर्भय कुमार के दरवाजे से आगे लगाकर भोज खाने चला गया था। आधे घंटे बाद भोज खाकर आया तो देखा कि बाइक वहां पर नहीं है। अपने स्तर से खोजबीन की परंतु पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...