भागलपुर, फरवरी 20 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के शिव-पार्वती मंदिर महादेव स्थान के समीप से एक दिन पूर्व बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी की हुई बाइक भी बरामद हो गई है। गिरफ्तार आरोपी तिलकामांझी सुर्खीकल भट्टा रोड निवासी मनीष कुमार है, जहां उससे पूछताछ कर रही है। लोदीपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...