मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाइक चोरी के दो साल पुराने केस में फरार चल रहे दो शातिरों को नगर थाने की पुलिस ने मीनापुर में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। इसमें मीनापुर के बहबल बाजार का जयप्रकाश ठाकुर और गंज बाजार का धीरज कुमार शामिल है। पुलिस ने दोनों को दबोचने के लिए मंगलवार रात छापेमारी की। पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया गया कि मई 2023 में शहर के नई बाजार पटवा टोली मोहल्ले से पंकज मार्केट के रहने वाले राजेंद्र जायसवाल की बाइक चोरी कर ली गई थी। वह सब्जी खरीदने पटवा टोली गए थे। उन्होंने इस संबंध में नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें अज्ञात को आरोपित किया था। इस मामले में नगर थाने की पुलिस ने दो साल बाद मंगलवार रात छापेमारी कर दो शातिरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.