बांदा, फरवरी 6 -- बांदा। संवाददाता थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम बांसी के रहने वाले विमल गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि 28 जनवरी को अज्ञात लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल सब्जी मंडी से चोरी कर ली है। कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुमित पुत्र छोटेलाल निवासी छोटी बाजार थाना कोतवाली नगर, राजू पुत्र बेडा निवासी मुरवा थाना गिरवां को अतर्रा रोड बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बोरी में मोटरसाइकिल के कटे विभिन्न बॉडी पार्ट्स बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...