पलामू, दिसम्बर 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के बोड़ी गांव निवासी सैबुल अंसारी के (सीजी 15 डी एफ 6925) बाइक चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान नावा जयपुर थाना क्षेत्र के रोल गांव निवासी विनय सिंह के रूप में की गई है। प्रभारी थाना प्रभारी रंजीत मरांडी ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के बोड़ी गांव निवासी सैबुल अंसारी की 21 दिसंबर के दिन में घर के सामने खड़ी बाइक की चोरी हो गई थी। इस संबंध में उन्होंने 22 दिसंबर को चैनपुर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया था। जिसके आलोक में मंगलवार की शाम में आरोपी को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दिए गए आवेदन के अनुसार 21 दिसंबर के दिन में घर के सामने खड़ी बाइक की चोरी हो गई ...