जहानाबाद, दिसम्बर 10 -- छापेमारी में चोरी की एक बाइक हुई बरामद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। हाल के दिनों में बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापेमारी अभियान तेज किया और इस दौरान तीन लोगों की गिरफ्तारी की जिसमें एक व्यक्ति बाइक चोरी करने के आरोपित हैं। चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। दो अन्य की गिरफ्तारी एससी-एसटी और शराब के मामले में हुई है। इस दौरान पुलिस ने बड़े पैमाने पर जावा महुआ भी नष्ट किया। नगर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक चोरी की बाइक बरामद की। बाइक चोरी के मामले में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सूपी गांव के निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुकेश कुमार बाइक चोरी की घटना में शामिल रहा है...