सीतामढ़ी, नवम्बर 12 -- बाजपट्टी। बाइक चोरी को लेकर थाना में दो अलग-अलग एफआईआर कराई गई है। दोनो घटना 8 नवंबर की है। पहली एफआईआर में पुपरी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी अफरीदी खान ने कहा है कि वह बाइक खड़ी कर चुनावी सभा मे भाग लेने के लिए बाचोपट्टी नरहा गांव हाई स्कूल परिसर गए।इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक को गायब कर दिया गया।दूसरी एफआईआर में हसनपुर बड़हरवा निवासी मो संजुर ने कहा है कि बाइक खड़ी कर वह मधुबन बाजार में सब्जी खरीदने चला गया।बाजार से लौटने पर बाइक वहां नही थी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.