समस्तीपुर, दिसम्बर 14 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी भोलथा चौक के समीप से विगत दिन पूर्व एक किसान की बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पकड़ी डीह गांव के रमेश सहनी ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें उसने कहा है कि विगत दिन पूर्व पकरी भोलथा चौक पर बाइक लगाकर व्यापारी को सब्जी देने गए जब उधर से लौट कर आए तो उक्त जगह से बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी उक्त बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। उक्त किसान ने अज्ञात चोरों पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाते हुये आवेदन देने की बात कही है। वहीं अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.