बरेली, मार्च 8 -- बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पीछाकर पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसक बाद पुलिस को सौंप दिया। मीरगंज कस्बा में शाम के समय एक युवक बाइक को कस्बा के तेज रफ्तार में रेलवे स्टेशन की ओर ले गया। कुछ लोग उसका पीछा कर रहे थे। बाइक चोरी की होने का हल्ला मचने पर दर्जनों लोग आरोपी के पीछे दौड़ पड़े। रेलवे स्टेशन के नजदीक लोगों ने बाइक लेकर जा रहे युवक को पकड़ दिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों की सूचना पर चीता पुलिस एवं थाने की मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। लोगों ने बताया आरोपी बाइक कस्बा से लेकर आया था। पीछा करने पर वह रेलवे स्टेशन की ओर भागा। वहां फंस गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.