नोएडा, फरवरी 4 -- नोएडा। गिझौड़ गांव निवासी नेहा सिंह रात को अपनी काले रंग की बाइक घर के बाहर पार्क की और सोने चली गईं। वह सुबह उठकर नौकरी पर जा रही थीं तो बाइक गायब मिली। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो रात के समय दो बदमाश बाइक चुराते दिखे। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...