गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस गुरुवार को दिल्ली सहारनपुर रोड से वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पूछताछ में चोर ने अपना नाम अख्तर निवासी जाफराबाद दिल्ली बताया। आरोपी ने साथियों के साथ 12 दिसंबर को लाल बाग कॉलोनी स्थित पत्थर की दुकान से चोरी करना स्वीकार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...