लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- निघासन, संवाददाता। कस्बे की ढखेरवा रोड पर किचन शॉप चलाने वाले युवक की दुकान के बाहर खड़ी उसकी बाइक पार करने पहुंचे दो चोरों को दुकानदार समेत उसके साथियों ने पकड़ लिया। सभी ने दोनों चोरों का काफी देर तक पीछा किया। इसके बाद उनको कस्बे में जाकर पकड़ा। उनको पुलिसवालों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। कस्बे के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी सलीम की निघासन-ढखेरवा रोड पर कस्बे से करीब एक किमी बाहर मदर्स किचन नामक दुकान है। सलीम ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे उसकी दुकान पर दो युवक आए। उन्होंने दुकान के बाहर खड़ी उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक चुराने की नीयत से किसी चीज से उसका लॉक तोड़ दिया। उनको बाइक का लॉक तोड़ते दुकान के एक कर्मचारी ने देखकर शोर मचा दिया। इस पर दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग गए। करीब पौन घंटे बाद दोनों युवक फिर उसकी बाइक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.