बोकारो, फरवरी 19 -- सिटी पुलिस ने बुधवार को सेक्टर तीन सी आवास संख्या 353 निवासी राजू झा के लिखित शिकायत पर सड़क दुर्घटना का केस दर्ज किया है, मामले में मोटरसाइकिल संख्या जेएच09एभी8274 के चालक को आरोपी बनाया गया है। उनका कहना है कि 17 फरवरी सुबह उनके बुजुर्ग पिता घर के सामने सड़क किनारे खड़े थे, इस बीच आरोपी चालक तेजी व लापरवाही से उन्हें धक्का मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर फरार हो गया। इलाज के लिए उन्हें बीजीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...