देवघर, नवम्बर 7 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर थाना के तिलैया मंझीयाना गांव निवासी मुन्द्रिका देवी, पति- राजेन्द्र प्रसाद यादव ने थाना में बाइक चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिक्र है कि 17 अक्टूबर 2025 को करीब 4:30 बजे पति- राजेन्द्र प्रसाद यादव उम्र करीब 40 वर्ष जरुरी काम से देवघर जा रहे थे। उसी दौरान देवघर-दुमका मेन रोड पर हिरनाटांड़ कुरैवा के पास विपरित दिशा से आ रहे जेएच-04-ए-ए-7171 होंडा साईन लाल रंग के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए धक्का मार दिया। धक्के से पति गंभीर रुप से घायल हो गए। मामले की जानकारी होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। फिलहाल इलाज रांची रिम्स में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...