गौरीगंज, दिसम्बर 3 -- गौरीगंज। पांच दिन पूर्व हुई दुर्घटना के मामले में घायल वृद्ध के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है। बीते 28 नवम्बर को कोतवाली क्षेत्र के पूरे तालेवन मजरे इंटौजा पश्चिम निवासी रामकुमार गौरीगंज से वापस घर लौट रहे थे। जामो रोड पर कलेक्ट्रेट के करीब एक बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज एम्स रायबरेली में चल रहा है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि घायल के पुत्र रत्नेश वर्मा की तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...